थाने के सामने डंडे और लोहे की रॉड से सरेआम शख्स की पिटाई, वारदात CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शख्स की पिटाई का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन युवकों ने मिलकर एक शख्स को जानवर की तरह पीटा. उन्होंने डंडे और लोहे का रॉड से उस शख्स को जमीन पर गिरा कर पीटा. वे तीनों उसे मार डालने पर उतारू थे. ये पूरी वारदात थाने के ठीन सामने हुई और पूरा मामला एक सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement
पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है

परवेज़ सागर

  • हापुड़,
  • 09 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शख्स की पिटाई का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां तीन युवकों ने मिलकर एक शख्स को जानवर की तरह पीटा. उन्होंने डंडे और लोहे का रॉड से उस शख्स को जमीन पर गिरा कर पीटा. वे तीनों उसे मार डालने पर उतारू थे. ये पूरी वारदात थाने के ठीन सामने हुई और पूरा मामला एक सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement

हापुड़ की इस घटना का जो वीडियो सामने आया है. उसमें साफ दिख रहा है कि एक आरोपी ने लोहे की रॉड से उसकी की. दूसरे आरोपी ने डंडे से उसके शरीर की चमड़ी उधेड़ दी और तीसरे आरोपी ने उस पर लात घूंसों की बरसात की. वहां आस-पास सैकड़ों लोग मौजूद थे. मगर किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि इन तीनों को रोक सके.

पीटने वालों में दो आरोपी तो बगैर रुके उस पर लगातार डंडे बरसा रहे थे. तीनों ने इस शख्स को इतना पीटा की वो अचेत हो गया. और जब इसे होश आया, तो बदन पर चोट के बेहिसाब निशान थे और आधे बदन पर पट्टी और प्लास्टर चढ़ा था. उसके शरीर पर चोटें इतनी गहरी हैं कि उन्हें ठीक होने में बहुत वक्त लगेगा.

पीड़ित शख्स का नाम घनश्याम है. उसने बताया कि वह बीती चार जुलाई को कमेटी के पैसे लेने गया था. तभी वहां घात लगाए बैठे रमेश, मामचंद और अमित ने उस पर डंडे और लोहे की रॉड से कर दिया. इस घटना के पीछे दोस्तों का पैसों को लेकर आपसी विवाद बताया जा रहा है.

Advertisement

हैरानी की बात है कि यह घटना पिलखुआ थाने के ठीक सामने हुई. लेकिन कोई पुलिसवाला वहां नजर नहीं आया. पीड़ित का कहना है कि उसने थाने में तीनों आरोपियों को नामजद कराया है. लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »