गुरुग्राम: सुमेर हत्याकांड की वजह बना करोड़ों का प्लॉट, 2 शूटर गिरफ्तार

गुरुग्राम में सुमेर की हत्या दिसंबर 2018 में हुई थी. बाइक पर आए बदमाशों ने सरेआम सुमेर को गोलियों से छलनी कर दिया था. पुलिस ने हत्याकांड के आरोप में दो शूटरों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी (फोटो-आजतक) पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी (फोटो-आजतक)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

गुरुग्राम पुलिस ने नम्बरदार सुमेर यादव की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. बदमाशों ने सुमेर यादव की 5 दिसंबर सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. सुमेर यादव को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम 12 गोलियां मारी थीं. पुलिस के मुताबिक सुमेर यादव की हत्या कुख्यात गैंगस्टर कौशल के शार्प शूटरों ने की. पुलिस ने बताया है कि इस सनसनीखेज हत्या की वजह मानेसर इलाके का एक प्लाट था, जिसकी कीमत करोड़ों में है.

Advertisement

पिछले साल 5 दिसंबर की रात गुरुग्राम के मानेसर इलाके में नम्बरदार सुमेर यादव स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहे थे, जैसे ही सुमेर यादव आईएमटी चौराहे पर पहुंचे, दो बाइक पर आए करीब चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरु कर दी. जिस वक्त यह हमला किया गया, उस वक्त चौराहे पर काफी भीड़ थी, लेकिन इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता चारों बदमाश सुमेर यादव की हत्या कर मौके से फरार हो गए थे.

पुलिस जांच में क्या मिला

सुमेर हत्याकांड की जांच जब पुलिस ने शुरु की तो उन्हें पता लगा कि सुमेर यादव की कुछ लोगों के साथ मानेसर के ही एक करोड़ों के प्लॉट को लेकर झगड़ा चल रहा था. पुलिस ने जांच जब आगे बढ़ाई तो पता लगा कि इस कत्ल के पीछे कुख्यात गैंग्सटर कौशल का हाथ है, इस बीच पुलिस के हत्थे कौशल गैंग के दो शार्प शूटर विकास और चांद लग गए. पुलिस को पता लगा कि सुमेर यादव की हत्या में ये दोनों भी शामिल थे.

Advertisement

पुलिस को कौशल की तलाश

गुरुग्राम के एसीपी शमशेर सिंह ने बताया कि पकड़ में आया चांद एक बेहद खतरनाक शार्प शूटर है. चांद पर हत्या के आठ मामले दर्ज हैं. पुलिस फिलहाल सुमेर यादव की हत्या की सारी कड़ियों को जोड़ने के लिए कौशल की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि गैंग्सटर कौशल के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह से साफ होगा कि सुमेर यादव की हत्या के पीछे सिर्फ प्लॉट की एक वजह है या फिर कुछ और वजह भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »