हरियाणाः भोंडसी जेल में सुरंग, बैरक से मिला खुदाई का सामान

गुड़गांव की भोंडसी जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि जेल में सुरंग खोदे जाने की साज़िश ने एक बार फिर जेल प्रबंधन के होश उड़ा दिए. हालांकि जेल प्रशासन ने समय रहते इस साजिश का पर्दाफाश जरूर कर दिया.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गुडगांव,
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST

गुड़गांव की भोंडसी जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि जेल में सुरंग खोदे जाने की साज़िश ने एक बार फिर जेल प्रबंधन के होश उड़ा दिए. हालांकि जेल प्रशासन ने समय रहते इस साजिश का पर्दाफाश जरूर कर दिया.

जेल प्रशासन ने जेल की एक बैरक से लोहे के पाइप, लोहे की छेनी और तमाम वो समान बरामद किया है, जिससे खोदने की साज़िश रची गई. ऐसे में बड़ा सवाल यह भी कि आखिर कैसे ओर किसकी मदद से यह सामान एक बदमाश की बैरक तक पहुंच गया और जेल प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी.

Advertisement

दरअसल, मंगलवार की देर शाम जेल में औचक निरीक्षण हुआ. जेल प्रबंधन ने तलाशी अभियान चलाया और इसी तलाशी अभियान के दौरान जब अंडर ट्रायल गैंगस्टर अमित गुलिया की बैरक में तलाशी ली गई तो वहां से लोहे के बड़े पाइप, लोहे की कई नोकीली चीज़े, लोहे की छड़ जैसी कई आपत्तिजनक चीज़े कब्जे में ली गईं.

जेल प्रबंधन की शिकायत पर गुड़गांव ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. वहीं पुलिस प्रवक्ता की मानें तो जेल में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और लूट जैसे संगीन मामलों में अंडर ट्रायल बदमाश अमित गुलिया के बैरक से यह समान बरामद किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »