गुजरातः पूर्व गृह मंत्री की हत्या की साजिश का पर्दाफाश, होटल से गिरफ्तार हुआ शॉर्प शूटर

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के मुताबिक दाऊद के साथी छोटा शकील ने गोरधन झडफिया को मारने के लिए सुपारी दी थी. इस पूरे मामले में गोरधन का कहना है कि मुझे कई बार ऐसा लगा कि कोई मेरी रेकी कर रहा है. इस बारे में मैंने पहले भी रेकी की आशंका जताते हुए प्रोटेक्शन की मांग की थी.

Advertisement
अहमदाबाद में एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया गया अहमदाबाद में एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया गया

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

  • छोटा शकील से मिली थी 2.5 लाख रुपये की सुपारी
  • रात ढाई बजे अहमदाबाद के होटल से हुआ गिरफ्तार
गुजरात एटीएस की टीम ने अहमदाबाद के एक होटल से एक शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है जिसके निशाने पर गुजरात बीजेपी के एक नेता थे जो 2002 में गुजरात हिंसा के दौरान राज्य में गृह मंत्री की कुर्सी संभाल रहे थे. गुजरात के मौजूदा गृह मंत्री प्रदीप सिंह का कहना है कि पूर्व गृह मंत्री को मारने के लिए छोटा शकील ने सुपारी दी थी.

गुजरात एटीएस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शॉर्प शूटर के निशाने पर बीजेपी के नेता गोरधन झडफिया थे. गोरधन ही क्यों शॉर्प शूटर के निशाने पर था, इसको लेकर भी कई तर्क चल रहे हैं.

Advertisement

एटीएस टीम के सूत्रों की माने तो हिंदूवादी नेता गोरधन झडफिया 2002 के समय राज्य में बतौर गृह मंत्री थे और उसी दौरान गुजरात में हुए दंगा हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की हत्या हुई थी. इस दंगे की वजह से वह शॉर्प शूटर के निशाने पर हैं.

दंगे के 18 साल बाद गोरधन झडफिया से बदला लेने के लिए छोटा शकील ने मुंबई में उसकी सुपारी दी थी, और ये शख्स अहमदाबाद में उसी सुपारी को अंजाम देने के लिए आया था.

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के मुताबिक, दाऊद के साथी छोटा शकील ने गोरधन झडफिया को मारने के लिए सुपारी दी थी. इस पूरे मामले में गोरधन का कहना है कि मुझे कई बार ऐसा लगा कि कोई मेरी रेकी कर रहा है. इस बारे में मैंने पहले भी रेकी की आशंका जताते हुए प्रोटेक्शन की मांग की थी.

Advertisement

होटल से देर रात हुआ गिरफ्तार

गुजरात एटीएस ने इस शॉर्प शूटर को अहमदाबाद के रिलीफ रोड पर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है. इस होटल पर एटीएस की टीम ने देर रात छापा मारा जिसमें पकड़े गए शख्स ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी. हालांकि गनीमत यह रही कि इस फायरिंग कोई भी घायल नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें ---

जिस होटल में ये शख्स ठहरा हुआ था, उसके मैनेजर का कहना है कि वह मंगलवार सुबह 10 बजे होटल आया था. उसे कमरा चाहिए था और उसने बताया कि वो कल बुधवार को होटल से चला जाएगा. कमरा देने से पहले उसका आई कार्ड भी लिया गया और उसे कमरा दे दिया गया.

3 बजे निकलने वाला था कि पकड़ा गया

मैनेजर के अनुसार, इस दौरान दिन में वो दो बार कुछ देर के लिए बाहर गया था. जिसके बाद वो रात को वापस होटल में लौट आया और उसने मैनेजर से कहा था कि रात को एक शख्स उसे पैसे देने के लिए आएगा और कल सुबह 3 बजे की फ्लाइट से वो अपने घर मुंबई चला जाएगा. इसी बीच गुजरात एटीएस की टीम ने रात को 2.30 बजे ही होटल में छापा मार कर पकड़ लिया.

Advertisement

इसे भी पढ़ें ---

गुजरात एटीएस के सूत्रों की माने तो पकड़े गए शख्स को बीजेपी नेता गोरधन झडफिया को मारने के लिए 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हालांकि हथियार कहां से आए थे और वो दूसरा शख्स कौन है जो उसे पैसे देने आने वाला था. क्या वो भी एक शॉर्प शूटर है. इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी हैं.

गिरफ्तार शख्स के पास से दो पिस्तौल भी बरामद की गई. फिलहाल गुजरात एटीएस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »