ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बिना वीजा रह रहे 11 विदेशियों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बिना वीजा रह रहे 7 विदेशी युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी विदेशी नाइजीरिया के रहने वाले हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 10 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बुधवार को सेक्टर पाई इलाके में पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान बिना वीजा रह रहे 7 विदेशी युवकों और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी लोग नाइजीरिया के रहने वाले हैं. बता दें, इन दिनों नोएडा पुलिस ने बिना वीजा रह रहे विदेशियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन 10 छेड़ रखा है.

Advertisement

अवैध रह रहे इन विदेशी युवक युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. बिना वीजा के रह रहे विदेशी नागरिकों को लेकर ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस टीम के साथ एलआईयू के अधिकारी भी अभियान में शामिल थे. यह अभियान सुबह 6 बजे से चल रहा है. इन नागरिकों का वीजा और पासपोर्ट चेक किया जा रहा है. हिरासत में लिए गए लोगों के आंकड़े 40 के आस पास हो सकते हैं.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में बदमाशों और अपराध‍ियों के खात्मे की मुहिम छेड़ रखी है. इसे ऑपरेशन क्लीन नाम दिया गया है. इस अभियान के तहत नोएडा में रविवार शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 1457 वाहनों के ऐसे नंबर प्लेट हटाए गए जिनके पीछे जाति सूचक, दंबगई वाले शब्द लिखे हुए थे. इस अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में 62 वाहन सीज किए गए और 561 वाहनों का चालान काटा गया. ग्रामीण क्षेत्र में 37 वाहन सीज किए गए और 295 वाहनों के चालान काटे गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »