गाजियाबाद: दारोगा का रिश्वत लेते VIDEO VIRAL, दी केस खत्म करने की धमकी

दारोगा रिश्वत मांगते हुए कह रहा है कि उसे रिश्वत के पैसों का कुछ हिस्सा ऊपर के अधिकारियों तक भी पहुंचाना है.

Advertisement
रिश्वत का हिस्सा ऊपर तक पहुंचाने की बात कर रहा था दारोगा रिश्वत का हिस्सा ऊपर तक पहुंचाने की बात कर रहा था दारोगा

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • गाजियाबाद,
  • 23 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

उत्तर प्रदेश की पुलिस इन दिनों अपराधियों के सफाए में तो जी-जान से लगी है, लेकिन लगता है कि उसी के महकमे में भ्रष्टाचार जैसे अपराधों का वही हाल है. इसका ताजा उदाहरण हाल ही में तब देखने को मिला, जब दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रिश्वत मांग रहे एक दारोगा वीडियो वायरल हो गया. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा के खिलाफ फौरन कार्रवाई करते हुए SSP ने उसे सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement

इतना ही नहीं दारोगा रिश्वत मांगते हुए कह रहा है कि उसे रिश्वत के पैसों का कुछ हिस्सा ऊपर के अधिकारियों तक भी पहुंचाना है. मामले सामने आने के बाद पता चला कि दारोग इससे पहले भी पीड़ित से कई बार रिश्वत ले चुका है. पीड़ित ने आखिरकार दारोगा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो बनाने का फैसला किया, क्योंकि आरोपी दारोगा उससे और रिश्वत की डिमांड करने लगा. आरोपी दारोगा ने पीड़ित को रिश्वत न देने पर केस खत्म करने की धमकी भी दी.

दरअसल नोएडा के रहने वाले पृथ्वी सिंह ने रिटायर्ड कमिश्नर की पत्नी, भतीजा और भतीजे की पत्नी के अलावा अन्य 9 लोगों के खिलाफ अपनी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था. इस केस में आईपीसी की 420, 467, 468, 471, 323, 504, 506, 379, 120बी धाराएं लगाई गई थीं.

Advertisement

मुकदमे की जांच गाजियाबाद के विजय नगर थाने को दी गई. विजय नगर थाने के इंस्पेक्टर ने यह जांच चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को सौंप दी. लेकिन जांच हांथ में आने के बाद चौकी इंचार्ज अनिल कुमार लगातार पृथ्वी सिंह को करने लगा और रिश्वत देने का दबाव बनाने लगा.

आरोपी दारोगा अनिल कुमार बार-बार पीड़ित को डराकर पैसे देने का दबाव बनाने लगा. पीड़ित के मुताबिक, दारोगा ने 2 लाख रुपए एडवांस की मांग भी की और लालच दिया कि रिश्वत देने पर वह उसके पक्ष में रिपोर्ट बना देगा.

वीडियो में आरोपी दारोगा पीड़ित से कह रहा है कि गाजियाबाद के DM और पूरे पैनल की रिपोर्ट तुम्हारे पक्ष में है और अगर तुम 16 लाख देते हो तो कप्तान साहब खुद दूसरी पार्टी को जेल भेज देंगे, नहीं तो गलत रिपोर्ट लगा दूंगा और तुम्हारा केस खराब कर दूंगा.

पीड़िता के मुताबिक, उसने पहली बार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को 20 हजार रुपए दिए. लेकिन कुछ ही दिन बाद आरोपी दारोगा पीड़ित से फिर से पैसों की डिमांड करने लगा. अबकी बार पृथ्वी सिंह ने उसे 50 हजार रुपए दिए. लेकिन लालची दारोगा की रिश्वत की भूख नहीं मिटी.

अब वह रिश्वत मांगने के साथ धमकी भी देने लगा कि रिश्वत नहीं दिया तो मुकदमा खत्म कर देगा. परेशान पीड़ित ने दरोगा की रिश्वत लेते और मांगते हुए का वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी. देखते ही देखते दारोगा द्वारा रिश्तव मांगने का यह हो गया और पुलिस महकमे तक भी पहुंच गया.जब इसकी सूचना SSP को मिली तो उन्होंने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »