दिल्लीः युवती के दोस्त पर रेप करने का आरोप

दिल्ली में एक युवती ने अपने दोस्त पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. वारदात के दौरान युवती को चोट भी आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

दिल्ली में एक युवती ने अपने दोस्त पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. वारदात के दौरान युवती को चोट भी आई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

यह वारदात दिल्ली के द्वारका इलाके की है. वहां रहने वाली एक अपने एक दोस्त हिम्मत के साथ घूमने निकली थी. हिम्मत गुड़गांव की मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर है. दोनों हिम्मत के एक दोस्त सुनील के पास गए. सुनील अपने कमरे में अकेला था. युवती और हिम्मते के आने पर वह कमरे से बाहर चला गया.

Advertisement

सुनील के जाने के कुछ देर बाद, युवती और हिम्मत दीवार से कूदने की कोशिश में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए. इस घटना में दोनों के हाथ पैर टूट गए. दोनों को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लड़की के पिता ने वहां पहुंकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उसके दोस्त हिम्मत ने किया है. इस आधार पर पुलिस ने हिम्मत के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है. अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »