फरीदाबाद: चुनावी रंजिश में घर में घुसकर 5 लोगों की हत्या, 17 गिरफ्तार

दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले के पलवली गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश में आतंक का खौफनाक खेल देखने को मिला. यहां एक घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.

Advertisement
 फरीदाबाद जिले के पलवली गांव में सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद जिले के पलवली गांव में सनसनीखेज वारदात

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा

  • फरीदाबाद,
  • 18 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पलवली गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश में आतंक का खौफनाक खेल देखने को मिला. यहां एक घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 5 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले की जांच जारी है.

Advertisement

इस वारदात की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, डॉ. हनीफ कुरैशी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इस वारदात के शिकार पलवली गांव के श्रीचंद के परिवार के लोग हैं. इस परिवार का गांव की सरपंच के परिजनों के साथ चुनावी रंजिश में झगड़ा चल रहा था.

आरोप है कि रविवार की रात करीब 9.30 बजे गांव की सरपंच के पति बिल्लू और उसके कई साथी श्रीचंद के घर में घुसे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ कई नेता घटनास्थल पर पहुंच गए. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस में राजेंद्र प्रसाद (55), ईश्वर चंद (40), श्रीचंद (61), नवीन (36) और देवेंद्र (35) की मौत हो गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सीमा त्रिखा मौके पर जा पहुंचे. अस्पताल में जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि आरोपी चाहे कितना भी बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा. कानून अपना काम करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »