घूस लेने के आरोप में महिला जज गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली में न्याय के मंदिर में बैठकर रिश्वत लेने वाली एक महिला जज को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. महिला जज को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जब वह एक वकील से चार लाख रुपये की रिश्वत ले रही थी.

Advertisement
आरोपी जज के पति को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है आरोपी जज के पति को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है

परवेज़ सागर / पूनम शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

दिल्ली में न्याय के मंदिर में बैठकर रिश्वत लेने वाली एक महिला जज को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. महिला जज को उस वक्त रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जब वह एक वकील से चार लाख रुपये की रिश्वत ले रही थी.

सीबीआई ने एक गुप्त सूचना के आधार पर महिला रचना लखनपाल को 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए कोर्ट रूम से गिरफ्तार कर लिया. जज साहेबा पर एक वकील से लोकल कमिश्नर बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है.

Advertisement

गिरफ्तारी के बाद जज रचना लखनपाल को तीसहजारी कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने घूस लेने के मामले में पूर्व महिला जज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया. जबकि कोर्ट ने महिला जज के वकील पति आलोक लखनपाल समेत एक आरोपी को 2 दिन की हिरासत में भेजा है.

सीबीआई ने आरोपी महिला जज के घर की तलाशी भी ली. वहां से तलाशी के दौरान 93 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है. सीबीआई और पुलिस आरोपी जज के पति आलोक लखनपाल से भी पूछताछ कर रही है.

इस मामले मे हाई कोर्ट ने एक जांच कमेटी बनाई है, जिसकी संस्तुति के बाद हाई कोर्ट ने जज रचना लखनपाल को सस्पेंड पर दिया. उसी के बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था.

Advertisement

बताया जा रहा है कि जज रचना पहले भी कई मामलों में मन मुताबिक फ़ैसले देने के लिए रिश्वत लेती रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »