केरल: शादी वाले दिन पिता ने की बेटी की हत्या, ये थी वजह

22 वर्षीय अथीरा एक दलित युवक से प्रेम करती थी, हालांकि उसके पिता 44 वर्षीय राजन को बेटी का यह प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था.

Advertisement
पिता ने की बेटी की हत्या पिता ने की बेटी की हत्या

आशुतोष कुमार मौर्य

  • मलप्पुरम,
  • 24 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

केरल में ऑनर किलिंग का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. पिता ने शादी वाले दिन ही बेटी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. बेटी की हत्या कर पिता फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया.

मामला केरल के मलप्पुरम जिले की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 22 वर्षीय अथीरा एक दलित युवक से प्रेम करती थी, हालांकि उसके पिता 44 वर्षीय राजन को बेटी का यह प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था. बेटी के इस प्रेम संबंध को लेकर घर काफी समय विवाद भी चल रहा था.

Advertisement

घर का यह विवाद पुलिस तक भी पहुंचा. पुलिस ने बताया कि पीड़िता जिस दलित युवक से प्रेम करती थी, वह है. लड़की के पिता को यह रिश्ता पसंद नहीं था. पुलिस के सामने भी लड़की और लड़के परिवार वालों के बीच इस विवाद को चर्चा हुई और आखिरकार दोनों परिवार इस रिश्ते पर सहमत हो गए.

लेकिन पिता के मन में इस रिश्ते को लेकर खटास रह गई थी. लड़की की शादी अरीकोड मंदिर में होना तय हुआ था. शादी वाले दिन भी लड़की का अपने पिता से इस रिश्ते को लेकर बहस हो गई. बस पिता के सिर पर जैसे खून सवार हो गया और उसने अपनी बेटी को ही चाकू घोंप डाला.

अथीरा के से गहरी चोटें आईं और स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बहरहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement