यूपीः शामली में किसान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लूटपाट का विरोध करने पर तीन हथियारबंद लुटेरों ने 21 वर्षीय एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर लूटेरे फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • शामली,
  • 16 जून 2016,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में लूटपाट का विरोध करने पर तीन हथियारबंद लुटेरों ने 21 वर्षीय एक युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर लूटेरे फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

हत्या की यह वारदात शामली के दंदू खेड़ी गांव के पास हुई. कांधला थाने के प्रभारी (एसएचओ) साहब सिंह ने बताया कि कुलदीप और उसका भाई बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीजल और उर्वरक लेकर जा रहे थे. तभी बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने उनके वाहन को रोक लिया और उनसे नकदी लूट ली.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक जब कुलदीप ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाश ने उसे गोली मार दी. गोली लगते ही कुलदीप जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर ही मौके से फरार हो गए.

दूसरे भाई ने इस बात की सूचना परिजनों और पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुलदीप के शव को कब्जे में ले लिया. पंचनामे की कार्रवाई के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने इस संबंध में लूट और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »