कैदी से मिलने पहुंची महिला से जेलकर्मी ने की छेड़छाड़, जेल में हंगामा

फरीदाबाद की जिला जेल में बंद अपने देवर से मिलने पहुंची महिला के साथ एक जेलकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी. जिसके बाद जेल में देर तक हंगामा हुआ. महिला अपने भाई और सास-ससुर के साथ देवर से मिलने जेल गई थी. वहां तैनात एक जेलकर्मी ने उसे साइड में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी जेलकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस ने आरोपी जेलकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • फरीदाबाद,
  • 27 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

फरीदाबाद की जिला जेल में बंद अपने देवर से मिलने पहुंची महिला के साथ एक जेलकर्मी ने छेड़छाड़ कर दी. जिसके बाद जेल में देर तक हंगामा हुआ. महिला अपने भाई और सास-ससुर के साथ देवर से मिलने जेल गई थी. वहां तैनात एक जेलकर्मी ने उसे साइड में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला.

पलवल जिले के गांव अगवानपुर में रहने वाली पीड़ित महिला का देवर हत्या के आरोप में फरीदाबाद के नीमका स्थित जिला जेल में बंद है. महिला अपने सास-ससुर और भाई के साथ उससे मिलने जले गई थी. तभी एक उसे एक कोने में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा.

Advertisement

जेल के बाहर आकर महिला ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए. गुस्साए लोगों ने जेल के बाहर जमकर हंगामा किया. सड़क पर भी जाम लगा दिया. पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया.

पुलिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर जांच कर रही है. पुलिस ने आरोपी जेलकर्मी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »