पुलिस के हत्थे चढ़ी दिल्ली की पहली महिला चेन स्नैचर 'चांदनी', कई वारदातों को दिया अंजाम

आरोपी लड़की की पहचान चांदनी के रूप में हुई है. वो एक ऐसी चेन स्नैचर है, जिसे पुलिस कई दिन से तलाश कर रही थी. एक पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली की पहली महिला चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया (सांकेतिक चित्र) पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया (सांकेतिक चित्र)

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

वो लड़की जब दिल्ली की सड़कों पर निकलती थी, तो कोई ना कोई वारदात होना तय था. वो हवा की तरह आती चैन स्नैचिंग करती और निकल जाती. दिल्ली के सराय रोहिला इलाके में उस लड़की ने आतंक मचा रखा था. लेकिन कहते हैं ना अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, लेकिन एक दिन कानून के हत्थे चढ़ ही जाता है. इसी तरह वो लड़की भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

Advertisement

आरोपी लड़की की पहचान चांदनी के रूप में हुई है. वो एक ऐसी चेन स्नैचर है, जिसे पुलिस कई दिन से तलाश कर रही थी. उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक पीड़ित की शिकायत के बाद दिल्ली की पहली महिला चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी लड़की के साथ उसका साथी एक लड़का भी पकड़ा गया है. इन दोनों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से हुई है.

दरअसल, बीती 23 जुलाई को सराय रोहिल्ला थाने में एक लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया गया कि वह बस स्टैंड पर खड़ी थी. तभी बाइक पर सवार एक लड़की ने उसका फोन स्नैच कर लिया. बाइक एक लड़का चला रहा था. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. जिसमें आरोपी लड़की और लड़के की पहचान हो गई.

Advertisement

ऐसी शिकायतें पहले भी पुलिस को मिल चुकी थी. लिहाजा पुलिस सर्तक थी. इसी दौरान पुलिस ने एक पिकेट पर दोनों स्नैचर्स को पकड़ लिया. आरोपी लड़की की पहचान चांदनी के रूप में हुई, जो 22 साल की है. जबकि लड़के का नाम मोना है. वह 18 साल का बताया जा रहा है. दोनों ने कई वारदातों को मिलकर अंजाम दिया.

पुलिस ने उन दोनों के कब्जे से एक स्कूटी, एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इन दोनों के पकड़े जाने से स्नैचिंग की कई घटनाओं से पर्दा उठ जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »