दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने राजेश बवानिया गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. हत्थे चढ़े बदमाशों पर हत्या, लूटपाट, डकैती जैसे सात संगीन मामले दर्ज हैं. बदमाशों से पूछताछ जारी है.
राजेश बवानिया गैंग के पकड़े गए इन सदस्यों के नाम अंकित जांगड़ा उर्फ केतु, योगेश शर्मा उर्फ सफेदी और शेरविन कुमार उर्फ राहुल हैं. दिल्ली पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में जुटी थी.
यह गैंग दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था. पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल और दो चोरी की बाइक्स बरामद की हैं. फिलहाल पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ करते हुए गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में पता लगा रही है.
तनसीम हैदर