दिल्लीः 'ओए लक्की-लक्की ओए' का बंटी चोर बनना चाहता था सिकंदर

दिल्ली पुलिस ने चोरी और लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मास्टरमाइंड फिल्मों से बेहद प्रभावित था और फिल्में देखकर ही वह अपराध जगत की बारीकियों को सीखा था.

Advertisement
फिल्मों का शौकीन है ये चोर फिल्मों का शौकीन है ये चोर

अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

दिल्ली पुलिस ने चोरी और लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह का मास्टरमाइंड फिल्मों से बेहद प्रभावित था और फिल्में देखकर ही वह अपराध जगत की बारीकियों को सीखा था.

गिरफ्त में आए शातिर चोरों के नाम सिकंदर और अमित हैं. पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना सिकंदर पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन लूटपाट, चोरी, स्नैचिंग और गाड़ी चोरी की वारदातों में वह ग्रेजुएशन कर चूका है. सिकंदर फिल्मों में काफी दिलचस्पी रखता है. खासतौर पर फिल्म 'ओए लक्की-लक्की ओए' में बंटी के किरदार से वह बेहद प्रभावित हुआ था.

Advertisement

पुलिस की मानें तो सिकंदर बचपन से ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करता था. चोरी के एक मामले में वह चार महीने पहले जेल गया था. जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद उसने अमित के साथ मिलकर अपना एक गैंग बनाया. जिसके बाद दोनों लूटपाट, चोरी, स्नैचिंग और गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे.

साउथ वेस्ट जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड ने सिकंदर और अमित को उत्तम नगर स्थित नजफगढ़ इलाके से तब गिरफ्तार किया, जब दोनों चोरी की बाइक से की वारदात को अंजाम देकर आ रहे थे. पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए 4 मोबाइल और एक बाइक बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने अभी तक दो दर्जन से भी ज्यादा वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »