दिल्लीः युवती की गर्दन और हाथ कटी लाश मिली, कुछ दिन पहले हुई थी हत्या

दिल्ली में एक के बाद एक अपराध की घटनाएं देखने को मिल रही है. मेट्रो से करीब 500 मीटर दूर खेत से एक युवती की लाश मिली है जिसकी गर्दन और हाथ कटी हुई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

दिल्ली के मुंडका इलाके में सोमवार शाम खेत में लड़की की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर को कई टुकड़ों में काटा गया था. माना जा रहा है कि मृतक लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसकी गर्दन और हाथ तक काट दिया गया.

शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मुंडका थाना पुलिस ने  मामला दर्ज कर लड़की की शिनाख्त करवाने की कोशिश कर रही है.

Advertisement

ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लड़की के की फोटो लगाकर ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर आरोप लगाए और दिल्ली को रेप कैपिटल की संज्ञा दे डाली. जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन से पांच सौ मीटर की दूरी पर खेत में लड़की की गर्दन कटी लाश पड़ी है.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि खेत में कूड़ा बिनने वाले कुछ लोगों ने लड़की की लाश को देखा जिसके बाद उन्होंने पास ही एक निर्माणाधीन इमारत के पास बने एक स्कूल के लोगों को बताया था.

इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. लड़की की उम्र लगभग 22 साल थी और उसने जींस पहना हुआ था. मृतक लड़की के शरीर को धारदार हथियार से काटा गया है, वहीं शरीर पर कई काटने के निशान थे. हालांकि लड़की की जींस से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके. माना जा रहा है कि लड़की की कई दिन पहले ही कर दी गई थी.

Advertisement

यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि किसी और जगह लड़की की हत्या करके उसके शव को खेत में फेंक दिया गया होगा. इसके लिए कार आदि का इस्तेमाल किया गया होगा. साथ ही यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्त्या की गई हो. हालांकि लड़की की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है.

घटना पर पुलिस अफसरों का कहना है कि जहां पर शव को फेंका गया था वहां पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है. हालांकि पांच सौ मीटर की दूरी पर मेट्रो स्टेशन जरूर है, जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कोशिश की जा रही है. साथ ही खेत के पास बन रही इमारत के मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »