दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी की जिद, इनकार पर 47 साल के शख्स ने उठाया खौफनाक कदम

दिल्ली के वजीरपुर में 47 साल का शादीशुदा संदीप अपने दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी करना चाहता था. युवती के इनकार के बाद उसने फैक्ट्री में खुद को आग लगा ली. संदीप ने सुसाइड नोट में युवती से दोस्ती टूटने को अपनी मौत की वजह बताया.

Advertisement
घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.(Representational image) घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.(Representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:10 AM IST

दिल्ली में एक 47 साल का शादीशुदा शख्स अपने दोस्त की 20 साल की बेटी से शादी करना चाहता था. युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दो बोतल पेट्रोल लेकर उसकी फैक्ट्री पहुंच गया. वहां शादी से इनकार मिलने पर उसने खुद को आग लगा ली. इस घटना में उसकी मौत हो गई. मरने से पहले वह एक नोट भी छोड़ गया, जिसमें उसने युवती से दोस्ती टूटने को अपनी मौत की वजह बताया.

Advertisement

मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला था. उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस के मुताबिक, संदीप अक्सर अपने एक दोस्त के घर जाता था. इसी दौरान उसे दोस्त की बेटी से लगाव हो गया. युवती दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करती थी. वह दिल्ली में अकेले रहती थी.

युवती ने कुछ समय से बात करना कर दिया था बंद

पुलिस के अनुसार, संदीप अक्सर युवती को फोन करता था. हालांकि, कुछ समय से युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया था. इससे वह परेशान था. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचा. अगले दिन शुक्रवार को दो बोतल पेट्रोल लेकर युवती की फैक्ट्री पहुंच गया.

शादी से इनकार किया तो खुद को लगाई आग

Advertisement

पुलिस ने बताया कि संदीप ने युवती से शादी करने की जिद की. युवती ने मना कर दिया तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे. उन्होंने आग बुझाई और संदीप को दीपचंद बंधु अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड नोट में युवती पर लगाया आरोप

संदीप ने एक नोट छोड़ा था. इसमें उसने दावा किया कि युवती ने उससे दोस्ती खत्म कर ली थी. उसने अपनी मौत के लिए इसी बात को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, युवती ने पुलिस को बताया कि संदीप के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं था. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. संदीप के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »