नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला बाबा नब्बे दास गिरफ्तार

बाबा ने पहले शातिराना तरीके से नाबालिग लड़की की चाची को सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया और फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

देश के कई बड़े बाबा अपनी करतूतों की वजह से इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. ऐसे ही राजधानी दिल्ली के एक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. कलयुगी बाबा पर एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. अब आरोपी बाबा खुद को बेगुनाह बता रहा है.

मामला दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का है. आरोप के मुताबिक बीती 17 अगस्त का एक महिला बेटे की शराब की लत छुड़ाने के लिए किसी के कहने पर फतेहपुर बेरी इलाके में झाड़-फूंक करने वाले नब्बे दास बाबा के पास गई थी. महिला के साथ उसकी भतीजी भी थी.

Advertisement

कुछ देर बात करने के बाद बाबा ने महिला को कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया और नाबालिग लड़की को वहीं पर रोक लिया. आरोप है कि जब महिला सामान लेने गई तो बाबा उस नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा.

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर बाबा ने उसकी भतीजी को जान से मारने की धमकी दे डाली. पुलिस के मुताबिक उन्हें 30 अगस्त को इस संबंध में शिकायत मिली थी. जिस पर केस दर्ज कर आरोपी बाबा नब्बे दास को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं आरोपी बाबा नब्बे दास के बेटे का कहना है कि उसके पिता के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. उन्हें एक साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है. आरोपी बाबा फतेहपुर बेरी इलाके में बने एक मंदिर में पूजा पाठ और झाड़ फूंक के जरिए लोगों की परेशानियां दूर करने का दावा करता था.

Advertisement

लेकिन अपनी काली करतूत की वजह से अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बाबा की गिरफ्तारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »