7वीं की छात्रा ने हथेली पर लिखा 'आई लव यू मॉम', फिर लगा ली फांसी

बच्ची ने पड़ोस की लड़की को बताया था कि उसकी क्लास टीचर और बायोलॉजी की टीचर ने उसे शुक्रवार को बहुत डांटा और चरित्रहीन कहा.

Advertisement
फोटो-पुनीत शर्मा फोटो-पुनीत शर्मा

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

राजधानी दिल्ली के नारायणा विहार स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं क्लास की छात्रा ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक लड़की की मां का आरोप है कि बच्ची ने स्कूल शिक्षिका की रोज-रोज की डांट-फटकार से तंग आकर जान दी. बच्ची की मां कमल राठौर का कहनाहै कि बेटी तीन महीने से कह रही थी स्कूल बदलवा दो.

Advertisement

मां ने बताया कि बेटी ने दूसरे स्कूल में एडमिशन करवाने को कहा था, लेकिन उन्होंने बेटी की बात नहीं मानी, इसको लेकर उन्हें पछतावा हो रहा है. बच्ची के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है. इस सुसाइड नोट में बच्ची ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की मांका आरोप है कि बच्ची ने पड़ोस की लड़की को बताया था कि उसकी क्लास टीचर और बायोलॉजी की टीचर ने उसे शुक्रवार को बहुत डांटा और चरित्रहीन कहा. वो अक्सर उसे डांटते रहते थे. बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के साथ टीचर बुरा बर्ताव करती थी. 

बच्ची ने मौत से पहले अपने हाथ पर लिखा था कि उसकी मौत की खबर स्कूल वालों को दी जाए. साथ ही लिखा कि लॉर्ड कृष्णा, I am coming.. बच्ची ने अपनी मां को आई लव यू भी लिखा. 

Advertisement

बच्ची की मां ने बताया कि शनिवार सुबह वह फिर से स्कूल न जाने की जिद करने लगी, तो कमल उसे घर पर ही छोड़ कर कोर्ट चली गई. शाम करीब 4 बजे जब कमल कोर्ट से घर लौटी तो उन्होंने बेटी को उसके कमरे में पंखे से लटके हुए पाया. उन्होंने तुरंत बेटी को पंखे से उतार करअस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

इंद्रपुरी थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जिस पर भी आरोप हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्तकार्रवाई की जाएगी.पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है. स्कूल का कहना है कि वो खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »