दिल्लीः मां और दादी के कहने पर करता था चोरी, पकड़ में आया 12 साल का चोर

दिल्ली के देवली इलाके में रहने वाले कारोबारी जतिन गुप्ता ने अपनी कार मदनगीर इलाके में खड़ी की और काम के सिलसिले में कहीं चले गए. जब जतिन लौटकर वापस आए तो देखा कि कार में रखा बैग गायब था. जिसमें 1 लाख 20 हजार रुपये रखे हुए थे. जतिन ने फौरन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Advertisement
पुलिस ने नाबालिग चोर और उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- अरविंद) पुलिस ने नाबालिग चोर और उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- अरविंद)

अरविंद ओझा / परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

  • पुलिस के सामने नाबालिग चोर ने खोला राज
  • चोरी की कई वारदातों को दिया अंजाम

दिल्ली पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उस महिला ने अपनी बहू के साथ मिलकर नाबालिग पोते को चोरी के लिए प्रेरित किया. नाबालिग बच्चे ने मां और दादी के इशारे पर एक शख्स की कार से रुपयों से भरा नोटों का बैग उड़ा लिया था. पुलिस ने पहले नाबालिग को पकड़ा, इसके बाद उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बच्चे की मां अभी फरार है.

Advertisement

दरअसल, बीती 27 जुलाई को दिल्ली के देवली इलाके में रहने वाले कारोबारी जतिन गुप्ता ने अपनी कार मदनगीर इलाके में खड़ी की और काम के सिलसिले में कहीं चले गए. जब जतिन लौटकर वापस आए तो देखा कि कार में रखा बैग गायब था. जिसमें 1 लाख 20 हजार रुपये रखे हुए थे. जतिन ने फौरन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

दिल्ली पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर आस-पास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लगभग 12 साल का लड़का दिखाई दिया, जो जतिन का नोटों से भरा बैग लेकर जा रहा था. अब पुलिस को तलाश थी उस बच्चे की.

सोमवार को पुलिस रक्षाबंधन के दिन पेट्रोलिंग कर रही थी. तभी पुलिस टीम को जानकारी मिली कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नोटों से भरा बैग लेकर जाने वाला लड़का भूमिया चौक के पास दिखाई दिया है. पुलिस फौरन मौके पर जा पहुंची और नाबालिग को पकड़ लिया. पुलिस को उसके पास से 5 हजार रुपये भी बरामद हुए.

Advertisement

पुलिस को पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने अपनी मां गीता और दादी मीरा के कहने पर कार से बैग चुराया था. मां और दादी के कहने पर पहले भी वो बैग लिफ़्टिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका था. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया और वहां से 1 लाख 5 हजार रुपये बरामद कर लिए. अब पुलिस नाबालिग की मां गीता को तलाश कर रही है, जो पुलिस की पहुंच से बाहर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »