लॉकडाउन में मर्डर: रंजिश में हुई युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी फरार

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात शाहदरा के विवेक विहार की है. मृतक का नाम सुरजीत था. दरअसल, मृतक सुरजीत पहले इस इलाके का बदमाश रह चुका है. उसके दोस्त भी सुरजीत के गैंग से जुड़े हुए थे.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है (सांकेतिक चित्र) पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है (सांकेतिक चित्र)

तनसीम हैदर / परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

  • दोस्तों ने ही पीट-पीट कर मार डाला
  • आपसी रंजिश बनी कत्ल की वजह
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के शाहदरा जिले में एक युवक को बेरहमी के साथ कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है. इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं. हत्या का कारण आपसी रंजिश को बताया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement

कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात शाहदरा के विवेक विहार की है. मृतक का नाम सुरजीत था. दरअसल, मृतक सुरजीत पहले इस इलाके का बदमाश रह चुका है. उसके दोस्त भी सुरजीत के गैंग से जुड़े हुए थे. कुछ दिनों पहले ही उसके दोस्त नाजिश नें अपना अलग गैंग बना लिया था और इलाके में अवैध वसूली का धंधा शुरु कर दिया था. बस इसी के चलते नाजिश और सुरजीत के बीच रंजिश शुरु हो गई थी.

सोमवार की देर रात नाजिश ने सुरजीत को किसी बहाने घर के बाहर बुलाया. फिर नाजिश और उसके साथी बहला फुसला कर सुरजीत को विवेक विहार रेलवे स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर ले गए. अंधेरे में पहुंचते ही नाजिश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरजीत पर हमला बोल दिया. उन्होंने सुरजीत की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की. वो लोग उसे तब तक मारते रहे, जब तक सुरजीत ने मौके पर ही दम नहीं तोड़ दिया.

Advertisement

जब परिवार वालों को इस बारे में खबर मिली तो सुरजीत के घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरजीत की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement