खौफनाकः चेन स्नेचर ने गर्भवती महिला को दिया धक्का, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपका कलेजा हिल जायेगा. दरअसल एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला खड़ी थी. तभी एक चेन स्नेचर ने महिला के गले की चेन खींचने के लिए उस पर धावा बोल दिया. बदमाश ने महिला को धक्का दिया. जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह रेल की पटरी पर जा गिरी. तभी ट्रेन आ गई और महिला की मौत हो गई. मृतक महिला गर्भवती थी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • मुंबई,
  • 07 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपका कलेजा हिल जायेगा. दरअसल एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक महिला खड़ी थी. तभी एक चेन स्नेचर ने महिला के गले की चेन खींचने के लिए उस पर धावा बोल दिया. बदमाश ने महिला को धक्का दिया. जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह रेल की पटरी पर जा गिरी. तभी ट्रेन आ गई और महिला की मौत हो गई. मृतक महिला गर्भवती थी.

Advertisement

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों ने इस दर्दनाक हादसे को कैद कर लिया. घटना मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे की है. महिला लेडीज बोगी के पास खड़ी होकर भेल खा रही थी. शायद वो ऑफिस का काम कर के घर लौट रही थी. वह प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतज़ार कर रही थी. तभी एक चेन स्नेचर ने के गले की चेन पर झपट्टा मारा और महिला को धक्का दे दिया.

चेन स्नेचर भाग खड़ा हुआ. धक्के से महिला का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन की पटरी पर जा गिरी. उसी दौरान लोकल ट्रेन आ गई. महिला उस ट्रेन की चपेट में आ गई. प्लेटफार्म पर खड़े यात्रिओं और आरपीएफ के जवान की मदद से महिला को सायन अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उस महिला की हो गई.

Advertisement

घटना के वक्त भाग रहे चेन स्नेचर को लोगों ने दौड़ कर पकड़ लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया. उपचार के दौरान ही पता चला कि महिला गर्भवती थी. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. रेलवे पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »