क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता से 85 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

भुवनेश्वर के पिता का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी इन लोगों ने जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) नहीं किया. आरोपी लवली वर्तमान में दिल्ली पुलिस में तैनात है. उसकी गिरफ्तारी और निलंबन हेतु पुलिस आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखा गया है. अभियुक्त रणवीर के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल है.

Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार

मुकेश कुमार / BHASHA

  • मेरठ,
  • 20 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता ने धोखाधड़ी करने के मामले में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने 85 लाख रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) नहीं किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीके दूबे ने बताया कि भुवनेश्वर के पिता किरणपाल सिंह की तहरीर पर मेरठ के गंगानगर थाने में केस दर्ज किया गया है. इस तहरीर के अनुसार आरोपी रणवीर सिंह, उसकी पत्नी देविन्द्री, बेटा अरविन्द और बेटी लवली 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है.

Advertisement

भुवनेश्वर के पिता का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी इन लोगों ने जमीन का बैनामा नहीं किया. आरोपी लवली वर्तमान में दिल्ली पुलिस में तैनात है. उसकी गिरफ्तारी और निलंबन हेतु पुलिस आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखा गया है. अभियुक्त रणवीर के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल है.


बताते चलें कि पिछले अगस्त में भुवनेश्वर कुमार और उनके पिता को जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में जान से मारने की धमकी दी गई थी. मेरठ पुलिस ने इस केस दर्ज करके जांच की थी. किरणपाल सिंह ने बुलंदशहर निवासी रणवीर से 85 लाख रुपये में 25 बीघा जमीन का सौदा किया था.


किरणपाल सिंह ने बताया था कि उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पूरी रकम जमा कराई थी. इसका बैनामा अप्रैल में होना था, लेकिन हत्या के एक मामले में बुलंदशहर जेल में कैद रणवीर ने उस बैनामे पर साइन नहीं किए थे. यही नहीं आरोपी ने पैसा लौटाने से भी इंकार कर दिया था.

Advertisement


यूपी के मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने बहुत कम समय में ही शानदार प्रदर्शन की बदौलत साल 2014 का पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. भुवनेश्वर ने 30 दिसंबर, 2012 में वनडे क्रिकेट में करियर का आगाज किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »