व्यापारी के नाम से जारी कराई चेकबुक, बैंक को धोखा देकर निकाले 32 लाख

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंको में धोखाधड़ी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां हाल ही में एक शातिर ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में खाता खुलवाया और चेकबुक जारी करवाने के बाद किसी और के अकाउंट से 32 लाख रुपये उड़ा लिए.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 25 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंको में धोखाधड़ी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां हाल ही में एक शातिर ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में खाता खुलवाया और चेकबुक जारी करवाने के बाद किसी और के अकाउंट से 32 लाख रुपये उड़ा लिए.

मामला रायपुर शहर की शाखा का है. इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक पीड़ित व्यापारी अपने अकाउंट से 32 लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचा. पीड़ित ने किसी के पक्ष में कोई चेक जारी नहीं किया था और ना ही ATM का इस्तेमाल किया.

Advertisement

बावजूद इसके बैंक अफसरों ने उस शातिर के चेक पर भरोसा करके उसे व्यापारी के अकाउंट से 32 लाख रुपये निकाल कर दे दिए. शातिर शख्स ने जिस फर्म के नाम से चेक भुनाया उसके खाते में महज 3.77 लाख थे, फिर भी कैशियर ने बिना देखे भुगतान कर दिया. बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के मैनेजर संजय शर्मा ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय एक व्यक्ति महावीर गोशाला के पास स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में पहुंचा. उसने खुद को मारुती प्लाईवुड कंपनी का संचालक दिलीप पंजवानी बताते हुए तत्काल उसके खाते की चेकबुक जारी करने की मांग की. बैंक अफसरों ने इतनी जल्दी चेकबुक देने से इंकार कर दिया.

तब उस शातिर ने फेमिली कोर्ट में 37 चेक लगाने की बात बताई. इससे बैंक अधिकारी उसके झांसे में आ गए और उसे चेकबुक दे दी. अगले दिन उस शातिर ने 3.40 लाख रुपये का बैंक में लगाया और टोकन ले लिया. चेक क्लियरेंस के लिए तीन स्थानों से होते हुए बैंक अधिकारी वीके दास के पास पहंचा. दास को उस ग्राहक पर शक हुआ.

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि फेमिली कोर्ट में जरुरत पड़ने के नाम पर चेक लिया था, लेकिन अब इससे नगद राशि निकाल रहे हो. चेक से आहरण नहीं हो सकेगा. यह कहते हुए उन्होंने चेक वापस कर दिया. इसके बाद शातिर ने दूसरा चेक लगाया और सीधे कैश काउंटर पर चला गया. दूसरे चेक में उसने 32 लाख रुपये भरे थे. और खाताधारक में राजेश गोयल का नाम भर दिया.

साथ ही पहले वाले चेक पर जिन सेक्शन के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए थे. उनके फर्जी हस्ताक्षर करके उसने कैश काउंटर से 32 लाख रुपये निकाल लिए. दिलचस्प बाद यह है कि रकम निकालने के लिए इस शातिर शख्स ने महज पंद्रह मिनट के भीतर काउंटर पर खड़े रहकर बैंक अफसरों के फर्जी साइन किए थे.

पुलिस और बैंककर्मी हैरान हैं कि ग्राहकों का डाटा ठगों के हाथ आखिर कैसे लगा? जबकि यह गोपनीय होता है और बैंक अफसरों से सीधे संपर्क होने के बाद ही खाते धारको को उनके अकाउंट में जमा और निकासी की जानकारी दी जाती है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर कैसे उसने किसी और के खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »