बुलंदशहरः हाइवे-91 पर मां-बेटी से किया था गैंगरेप, 5 साल बाद एनकाउंटर में ढेर

नोएडा एसटीएफ टीम को बबलू के बारे में सुराग मिला था. टीम अलीगढ़ हाइवे पर पहुंची और बबलू के गैंग से उनकी मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में गैंग के बदमाश बबलू को गोली लगी. जिसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
गैंगरेप की इस वारदात को लेकर पूरे देश में गुस्सा था (फोटो- अरविंद) गैंगरेप की इस वारदात को लेकर पूरे देश में गुस्सा था (फोटो- अरविंद)

अरविंद ओझा

  • बुलंदशहर,
  • 03 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

  • हाइवे पर लूट के दौरान मां-बेटी संग किया था गैंगरेप
  • इस खौफनाक वारदात से दहल गया था देश

यूपी एसटीएफ की नोएडा टीम ने अलीगढ़ हाइवे पर खूंखार घुमंतू जाति गैंग के बदमाश बबलू को एक मुठभेड़ मार गिराया. बबलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2016 में हाइवे पर लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. साथ ही मां-बेटी के साथ गैंगरेप भी किया था. इस घटना से पूरा देश दहल गया था. बबलू को उस कांड का मुख्य आरोपी बताया जाता है.

Advertisement

दरअसल, 2-3 जुलाई की दरमियानी रात नोएडा एसटीएफ टीम को बबलू के बारे में सुराग मिला था. टीम अलीगढ़ हाइवे पर पहुंची और बबलू के गैंग से उनकी मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में गैंग के बदमाश बबलू को गोली लगी, जिसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बबलू पर अलीगढ़ और बुलंदशहर में 10 संगीन मामले दर्ज हैं. इन्हीं मामलों में बबलू वांटेड चल रहा था. उस पर अलीगढ़ से 50 हजार और बुलंदशहर से 5 हजार का इनाम घोषित था. बबलू और इसके साथी हाइवे पर गाड़ियों का टायर पंचर कर लूट और महिलाओं के साथ बलात्कर जैसी वारदातों को अंजाम देते थे. साल 2016 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाईवे-91 पर इन लोगों ने ऐसी ही घटना के दौरान मां-बेटी के साथ गैंगरेप किया था. इस वारदात से पूरा देश दहल गया था.

Advertisement

इस मामले की जांच यूपी पुलिस से लेकर सीबीआई के हवाले कर दी गई थी. एनकाउंटर के बाद सीबीआई की टीम ने यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा है. सीबीआई ने बबलू से जुड़ी तमाम जानकारी मांगी है. साथ ही सीबीआई ने एसटीएफ को बताया कि एनकाउंटर में मारा गया बबलू सीबीआई का वांटेड अपराधी था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »