बिहार: एनकाउंटर में दारोगा शहीद, देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा दियारा

देर रात दियारा में गूंजती गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग खौफजदा हो गये. थानाध्यक्ष की मौत के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है और गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement
पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह. पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह.

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 13 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

बिहार के खगड़िया जिले का दियारा देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. पुलिस के निशाने पर था दिनेश मुनि नाम का एक कुख्यात अपराधी. पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि दिनेश मुनि अपने साथियों के साथ दियारा इलाके में छिपा है. इस खुफिया जानकारी के मिलते ही पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पूरे दल-बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गये. खगड़िया के मौजमा गांव में रात तकरीबन 1:45 बजकर पुलिस का सामना अपराधियों से हुआ. 

Advertisement

दियारा इलाका होने के कारण आशीष कुमार सिहं अपनी टीम को ट्रैक्टर पर लेकर मोजमा गांव पहुंचे थे. आशीष कुमार सिंह की टीम में चार कॉन्स्टेबल और खुद वो मौजूद थे. पुलिस की टीम जैसे ही मौजमा गांव पहुंची दिनेश मुनि गैंग ने उनपर हमला बोल दिया. रात के सन्नाटे में दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हुई. इस दौरान आशीष कुमार सिंह को गोलियां लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

इस घटना में एक सिपाही भी घायल हुआ है. घायल सिपाही का नाम दुर्गेश पासवान है. उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस एनकाउंटर में अपराधी दिनेश मुनि भी मारा गया है. हालांकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है. पुलिस के मुताबिक ये घटना खगड़िया और नवगछिया के सीमा क्षेत्र के दियारा इलाके की है. घटना के बाद खगड़िया एसपी मीनू कुमार ने पूरे दल-बल के साथ इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. दिनेश मुनि गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए खगड़िया और नवगछिया में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि दिनेश मुनि खगड़िया का कुख्यात अपराधी है, उसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज हैं. खगड़िया समेत आसपास के दूसरे जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. 6 महीने पहले दिनेश मुनि के गुंडों ने खगड़िया में एक बस को लूट लिया था. इस मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement