बिहार में दिवाली से पहले शराब और जुआ खेलते 96 लोग गिरफ्तार

पटना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 96 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 65 लोगों को शराब की तस्करी व पीने के आरोप में और 31 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

सुजीत झा

  • पटना,
  • 19 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

दिवाली से ठीक पहले जुआ और शराब के चक्कर में 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अब इनकी जेल में बीतेगी. बिहार में शराबबंदी के पहले शराब और जुए की जुगलबंदी होती थी, लेकिन शराबबंदी के बाद इन लोगों ने फिर से चोरी छिपे इसकी जुगलबंदी कराने की व्यवस्था कर रहे थे.

पटना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 96 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 65 लोगों को शराब की तस्करी व पीने के आरोप में और 31 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

दिवाली के एक दिन पहले हुई इस कार्रवाई के तहत ने 868 बोतलों में पैक करीब 372 लीटर अंग्रेजी शराब, 171 लीटर महुआ और 18 लीटर देसी शराब बरामद की. पटना पुलिस ने दिवाली के अवसर पर विशेष अभियान के तहत ये कार्रवाई कर रही है.

इसी तरह पूरे बिहार में भी शराब की तस्करी और जुए के खिलाफ अभियान में सैकडों के गिरफ्तार होने की सूचना है. बिहार पुलिस अभियान चलाकर शराब की तस्करी करने वाले, शराब पीने वाले और जुआ खेलने वालों की रंगे हाथ गिरफ्तारी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »