बिहार: मधुबनी में पत्रकार को मारी गई गोली, हालत गंभीर, बदमाश फरार

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार प्रदीप मंडल पंडौल से हाटी गांव आ रहे थे. इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग की.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • पटना,
  • 29 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:28 AM IST

बिहार के मधुबनी में स्थानीय पत्रकार प्रदीप मंडल को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. रविवार देर रात हुई इस घटना में प्रदीप मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें डीएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, प्रदीप मंडल पंडौल से हाटी गांव आ रहे थे. इस दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग की. फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »