महाराष्ट्रः वॉट्सऐप ग्रुप में किया था चैलेंज, तेजधार हथियार से काट डाला

इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के फौरन बाद मोईन पठान और उसके भतीजे इरफान को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पठान को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर

  • औरंगाबाद,
  • 16 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक शख्स को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया. मृतक रियल एस्टेट ब्रोकर था. जिसने एक वॉट्सऐप ग्रुप में अपने विरोधियों को चैलेंज देने वाला एक मैसेज शेयर किया था. उसके बाद करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद लोगों ने उस पर हमला करके उसे उतार दिया.

दिल दहला देने वाली हत्या की यह वारदात हरसूल के फातिमानगर इलाके की है. जहां 35 वर्षीय रियल एस्टेट ब्रोकर मोईन पठान का ठिकाना था. उसने अपने काम से संबंधित एक वॉट्सऐप ग्रुप में एक मैसेज शेयर किया और विरोधियों को चुनौती दे डाली.

Advertisement

उसकी बात एक गुट के लोगों को इतनी नागवार गुजरी कि बीते रविवार की देर रात फातिमानगर इलाके में करीब 18 लोगों ने चाकू और तलवारों से पठान पर कर दिया. इस दौरान मोईन के भतीजे इरफान ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा. उसके सिर में गहरी चोट लग गई.

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना के फौरन बाद मोईन पठान और उसके भतीजे इरफान को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पठान को मृत घोषित कर दिया. जबकि इरफान की हालत गंभीर बनी हुई है.

पठान के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. हालांकि पुलिस इसे दो गुटों की आपसी रंजिश का नतीजा बता रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »