यूपी में भ्रूण लिंग जांच करने वाली डॉक्टर समेत तीन दलाल गिरफ्तार

राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने यूपी के आगरा शहर में छापेमारी कर एक महिला डॉक्टर समेत तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया. ये लोग अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच किया करते थे. टीम ने नर्सिंग होम की रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन को भी सील कर दिया है. यह टीम अब अब तक 78 मामलों में कार्रवाई कर चुकी है.

Advertisement
आरोपियों को भरतपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपियों को भरतपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा

परवेज़ सागर / शरत कुमार

  • जयपुर/आगरा,
  • 15 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने यूपी के आगरा शहर में छापेमारी कर एक महिला डॉक्टर समेत तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया. ये लोग अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच किया करते थे. टीम ने नर्सिंग होम की रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन को भी सील कर दिया है. यह टीम अब अब तक 78 मामलों में कार्रवाई कर चुकी है.

राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने तीसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आगरा के चोपड़ा नर्सिंग होम पर छापेमारी की. टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच लिप्त महिला डॉक्टर निर्मला चोपड़ा सहित तीन दलालों को रंगे हाथों गिफ्तार किया है. तीनों दलालों की पहचान आगरा निवासी तनीषा शर्मा, अछनेरा निवासी नेत्रपाल और पुष्पेन्द्र ठाकुर के रूप में हुई है. टीम ने अस्पताल की रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन को भी सील कर दिया है.

Advertisement

गौरतलब है कि स्वास्थ्य टीम का यह दूसरे राज्य में जाकर 18वां और यूपी में सातवां ऑपरेशन है. यह टीम अब तक 78 ऑपरेशन कर चुकी है. इस साल टीम ने यह 24वीं कार्रवाई की है.

टीम के निदेशक नवीन जैन के मुताबिक, मुखबिर के जरिए उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी. राजस्थान के भरतपुर और आस-पास के इलाके की महिलाओं को आगरा ले जाकर भ्रूण लिंग जांच कराते थे. सूचना पुख्ता करने बाद टीम ने कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की.

इस रैकेट में शामिल लोग पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों से आगरा पहुंचते थे. इस मामले में पहले दलाल ने लिंग जांच के लिए जाने वाली महिला को सारस चौराहे भरतपुर तक छोड़ा. उसके बाद दूसरा उसे यूपी के फतेहपुर सीकरी लेकर आया. वहां से होते हुए वे लोग आगरा तक पहुंचे.

Advertisement

फिर आगरा के जिला अस्पताल के पास से साईं की तकिया क्षेत्र से मेहर सिनेमा के पास गए. वहां से की रिसेप्शनिस्ट तनीशा मेहर उन्हें अस्पताल लेकर गई.

निदेशक नवीन जैन ने बताया कि टीम ने इशारा पाते ही मौके पर दबिश दी और डॉक्टर निर्मल चोपड़ा समेत तीनों दलालों को धरदबोचा. टीम ने गर्भवती महिला से लिए गए रुपये भी बरामद कर लिए हैं. इस संबंध में पीबीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों को पीसीपीएनडीटी कोर्ट भरतपुर में पेश किया जायेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement