हरियाणाः रेपिस्ट के साथ शादी करने वाली महिला ने किया सुसाइड

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक विवाहिता ने शादी के सात माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का विवाह सात माह पहले उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के साथ जबरन कराया गया था.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • यमुनानगर,
  • 26 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक विवाहिता ने शादी के सात माह बाद ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका का विवाह सात माह पहले उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के साथ जबरन कराया गया था.

मामला यमुनानगर के जगाधरी का है. जहां ठीक एक साल पहले अनुज नाम के एक युवक ने 18 वर्षीय युवती पूजा (काल्पनिक नाम) के साथ बलात्कार किया था. उसके बाद पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया था. इस घटना के क्रम के कुछ माह बाद समाज के कुछ ठेकेदारों ने पीडिता पर आरोपी के साथ ही करने का दबाव बनाया.

Advertisement

इसी के चलते सात माह पहले पूजा का विवाह उसके साथ बलात्कार करने वाले अनुज के साथ करा दिया गया. इसके बाद पूजा ने उसके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत भी वापस ले ली. जिसके बाद अनुज पर लगा दाग धुल गया. तभी से पूजा उसके साथ रह रही थी. लेकिन वह इस शादी से खुश नहीं थी.

सूत्रों के मुताबिक केस वापस हो जाने के बाद अनुज उसे परेशान करने लगा था. जिसके बाद मंगलवार को पूजा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »