हरियाणाः मुनीम को गोली मारकर लूटे लाखों रुपये

हरियाणा के जींद में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक मुनीम को गोली मारकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

Advertisement
पुलिस अब लूटेरों की तलाश कर रही है पुलिस अब लूटेरों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जींद,
  • 18 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

हरियाणा के जींद में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक मुनीम को गोली मारकर लाखों रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए. मुनीम को दो पैर और पीठ में गोली लगी है. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

की यह वारदात जींद के भीड़ नरवाना में नगर परिषद कार्यालय से कुछ दूर अग्रवाल हॉस्टिपल के पास हुई. जहां तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मुनीम को रोककर इस वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद एएसपी वसीम अकरम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें तीन मोटरसाइकिल बदमाशों को भागते हुए देखा गया.

Advertisement

एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि आढ़ती और पेट्रोल पंप मालिक तेलूराम बडनपुर का मुनीम सतबीर उनके घर से 4 लाख 20 हजार रूपये लेकर नगर परिषद कार्यालय के पास एक्सिस बैंक में जमा करवाने जा रहा था. जैसे ही मुनीम सतबीर गली में दाखिल हुआ, उसी वक्त उसका पीछा कर रहे दो नकाबपोश ने रूपयों से भरा बैग उसके हाथ से छीन लिया. और विरोध करने पर मुनीम को दो गोली मारी. एक गोली उसके पैर में और दूसरी पीठ में लगी.

एएसपी के मुताबिक वारदात के बाद पहले से मोटरसाइकिल चालू करके खड़े बदमाश के साथ बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश फरार हो गए. घायल मुनीम सतबीर को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया.

सतबीर के परिजन इसके लिए नहीं माने और उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए. जहां सतबीर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बदमाशों की तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement