यूपीः भरी पंचायत में कर दी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले में एक विवाद के निपटारे के लिए बुलाई गई पंचायत में कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई.

Advertisement
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गाजियाबाद,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक विवाद के निपटारे के लिए बुलाई गई पंचायत में कुछ लोगों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान एक युवक की मौत हो गई.

मामला गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके का है. जहां रविवार को दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था. उसी मामले को निपटाने के लिए सोमवार को बुलाई गई थी. पंचायत की कार्रवाई चल रही थी. दोनों पक्ष वहां मौजूद थे.

Advertisement

तभी अचानक एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्षों के दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में शाकिर नामक एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. और कुछ देर बाद ही उस युवक की मौत हो गई. जबकि नौशाद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. थानाध्यक्ष ए.पी. सिंह ने बताया कि घटना को लेकर नौ लोगों को नामजद कराया गया था. जिसमें से एक हारून नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »