गाजियाबाद: बुजुर्ग पर 6 साल की बच्ची से रेप का आरोप

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग ने एक मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया. पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • गाजियाबाद,
  • 13 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देना का आरोप है.

वारदात गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी की है. पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 6 साल की सोसाइटी में चल रहे एक क्रेच में रहती है. इसी दौरान क्रेच संचालक के ससुर ने उनकी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया.

Advertisement

शिकायत के मुताबिक यह घटना करीब पांच दिन पुरानी है. यह वारदात उस वक्त हुई जब क्रेच में देख रेख करने वाली आया नहीं थी. उसी वक्त क्रेच संचालक का ससुर वहां आया और बच्ची के साथ यह अंजाम दिया.

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दबिश देकर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बच्ची का मेडिकल कराया गया है. मामले की जांच की जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »