12 साल के लड़के ने 8 साल की बच्ची से किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश में बलात्कार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां 12 साल के एक लड़के ने अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया.

Advertisement
बच्ची का रेप करने वाला भी एक बच्चा ही है बच्ची का रेप करने वाला भी एक बच्चा ही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • ,
  • 24 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बलात्कार का एक अजीब मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि 12 साल के एक लड़के ने अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की लड़की के साथ बलात्कार किया.

बलात्कार का यह मामला सीतापुर में महोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस सूत्रों ने थाने में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा चार के 12 वर्षीय छात्र ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की को खेलने के बहाने से खेत बुलाया था.

Advertisement

प्राथमिकी के मुताबिक लड़के ने वहां खेत में ले जाकर उस लड़की के साथ कथित रूप से किया. लड़की ने घर जाकर आप बीती अपने माता-पिता को बताई. जिसे सुनकर माता पिता हैरान रह गए.

सूत्रों के मुताबिक परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और वहां जाकर इस मामले में शिकायत की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर लिया.

सूत्रों ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण के आरोपी 12 वर्षीय लड़के को मंगलवार की शाम पकड़ लिया. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »