यूपीः फतेहपुर हिंसा के आरोप में 27 गिरफ्तार

फतेहपुर जिले के जहानाबाद में हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर ही जमे हुए हैं.

Advertisement
हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है

परवेज़ सागर

  • फतेहपुर,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 11:26 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अब तक पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार किया है. सूबे के आला अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं.

फतेहपुर में गुरुवार को हुई हिंसा के बाद मंडल के सभी वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी में ही डेरा डाले हुए हैं. धारा 144 लागू किए जाने के बाद से अब तक इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की जा चुकी है. यूपी डीजीपी खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं.

Advertisement

बताते चलें कि फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ था. फायरिंग और पथराव में दो लोग जख्मी हो गए थे. एक समुदाय विशेष की कई दुकानों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई थी. पुलिस और पीएसी ने लाठी चार्ज करके उपद्रवियों को खदेड़ दिया था. फतेहपुर में अब धारा 144 लगी हुई है.

जानकारी के मुताबिक, विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के समर्थन में जुलूस निकालने को लेकर दो सांप्रदायिक गुट आपस में भिड़ गए. जहानाबाद के दारागंज इलाके में विहिप के लोग जुलूस निकाल रहे थे.

उन्होंने एक समुदाय विशेष के इलाके में जा रही बिजली की तार को तोड़ दिया था. जिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताई. इसके बाद दोनों संप्रदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे.

Advertisement

दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते बवाल बढ़ गया. पथराव होने लगा जिसमें राहगीर भी फंस गए. एक महिला को गंभीर चोट लगी. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया और किसी तरह से हालात को काबू में किया.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »