इंफोसिस ऑफिस में महिला इंजीनियर की कंप्यूटर के तार से गला घोंटकर हत्या

पुणे के हिंदवाड़ी इलाके में राजीव गांधी इंफोटेक पार्क के फेज 2 में स्थित मल्टीनेशनल इंफोसिस कंपनी की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रविवार को कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया है.

Advertisement
महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 30 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

पुणे के हिंदवाड़ी इलाके में राजीव गांधी इंफोटेक पार्क के फेज 2 में स्थित मल्टीनेशनल इंफोसिस कंपनी की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रविवार को कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लिया है.

मृतका का नाम के. रासिला राजू (25 वर्ष) था और वह केरल की रहने वाली थी. रासिला राजीव गांधी इंफोटेक पार्क में स्थित इंफोसिस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत थी. बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कंप्यूटर की तार से गला घोंटकर की गई. यह घटना इंफोसिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर हुई. वारदात के समय रासिला अपने दो सहयोगियों (बंगलुरु स्थित दफ्तर में कार्यरत) के साथ ऑनलाइन थी.

Advertisement

पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे ने आज तक से फोन पर बात करके इस की है. उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश में जुटी है. सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली जाधव ने बताया कि यह घटना रविवार शाम पांच बजे के आसपास हुई होगी. पुलिस को इसकी जानकारी देर शाम करीब आठ बजे मिली थी.

एक महीने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कत्ल की दूसरी वारदात
फिलहाल पुलिस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि पुणे शहर में एक महीने के भीतर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की का ये दूसरा मामला सामने आया है. 21 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंतरा दास की पुणे के बाहरी इलाके तलावड़े के कानबाय चौक के पास एक शख्स ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. वारदात वाली जगह अंतरा के ऑफिस से महज आधा किलोमीटर दूर थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी शख्स को बंगलुरु से गिरफ्तार किया था.

Advertisement

इंफोसिस ने रासिला की मौत पर जताया शोक
वहीं अपनी महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर इंफोसिस कंपनी ने शोक जताया है. कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'हमें अपनी सहकर्मी की मौत पर गहरा सदमा लगा है और इंफोसिस परिवार अपने साथी की मौत पर दुख प्रकट करता है. हमारी प्रार्थनाएं मृतका के परिवार के साथ हैं. हम मामले की जांच में पुलिस का पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं. साथ ही हम मृतका के परिवार की हर संभव मदद का प्रयास करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »