दिल्ली में फिर दरिंदगी, 21 माह की मासूम के साथ दुष्कर्म

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई. यहां महज 21 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है आरोपी फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हो गई. यहां महज 21 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना दिल्ली के गांधीनगर इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला हरिराम यादव बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था. जिसके बाद उसने मासूम के साथ किया. वारदात को अंजाम देने के बाद हरिराम बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया.

Advertisement

खून से सनी बच्ची को देख उसकी मां घबरा गई. परिजनों ने फौरन पुलिस को फोन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंच पहले बच्ची को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी हरिराम को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया, आरोपी हरिराम एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी हरिराम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. गौरतलब है, एक ओर देश में जहां के दोषियों को मिली फांसी की सजा न्यायिक व्यवस्था में विश्वास का काम कर रही है, वहीं उसी दिल्ली में 21 माह की मासूम के साथ दरिंदगी उस न्याय के आगे हमें एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »