असम: प्राइवेट पार्ट में छुपाकर कर रही थी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार

बोकाजान में पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि महिला ने आधा किलो सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • बोकाजान,
  • 07 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST
  • सोने की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार
  • महिला ने प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था सोना

असम के बोकाजान में पुलिस ने सोने की तस्करी के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि महिला ने आधा किलो सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था.

मुखबिरों से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर सोने की तस्करी होने की आशंका है. इस आधार पर पुलिस ने अपना तलाशी अभियान को बढ़ाया और दो तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की. कोहिमा से गुवाहाटी जा रही एक बस में सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर जे जा रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला ने सोने को अपने प्राइवेट पार्ट में छुपाकर रखा था. जिससे किसी को कोई शक न हो सके और आसानी से सोने की तस्करी की जा सके. ये तस्कर सोने को बचने के लिए मणिपुर के इंफाल से गुवाहाटी ला रहे थे. सोने को जब्त कर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

मुखबिरों से मिली थी पुलिस को गुप्त सूचना 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस एक खास रणनीति बना रही है. आने वाले समय में पुलिस की तरफ ज्यादा से ज्यादा सख्ती बरती जाएगी और तलाशी अभियान को बढ़ाया जाएगा. जिससे अपराधी भाग न सके. 

महिला ने तीन सोने के बिस्कुट को प्राइवेट पार्ट में छुपाया था

Advertisement

इस मामले पर एपीएस जॉन दास का कहना है कि एक गुप्त सुचना के आधार गुरुवार को मणिपुर से गुवाहाटी जा रही एक बस में दो तस्करों के होने की खबर मिली थी, जिसके तहत हमें बस को रोका और एक महिला तथा उसके साथ युवक को हिरासत में  लिया. इसके बाद दोनों की अलग अलग तलाशी लगी गई और आधा किलो सोना बरामद किया. पुलिस ने बताया कि महिला अपने गुप्तांग में आधे किलो वजन के तीन बिस्कुट छुपाए हुए थे. आरोपियों की पहचान इंदु ग्वाला पोंगरा और  उगेश पोंगरा के रूप की गई है. 

(इनपुट- पुर्ण विकास बोरा) 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »