यूपीः भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की संपत्ति होगी जब्त, राजस्थान-गुजरात में है प्रॉपर्टी

उत्तर प्रदेश पुलिस महोबा के पूर्व एसपी और निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इस मामले में कोर्ट से इजाजत ली जा सकती है. मणिलाल की राजस्थान और गुजरात में संपत्ति है.

Advertisement
मणिलाल पाटीदार पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है. (फाइल फोटो) मणिलाल पाटीदार पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है. (फाइल फोटो)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • महोबा,
  • 16 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • कारोबारी की हत्या के आरोप में फरार हैं मणिलाल
  • अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया आरोपी IPS

उत्तर प्रदेश का वॉन्टेड अपराधी और निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार अभी तक फरार है. पुलिस ने हाल ही में मणिलाल पाटीदार पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मणिलाल काफी वक्त से फरार चल रहा है. इसलिए अब पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने का फैसला किया है.

जानकारी के मुताबिक, मणिलाल पाटीदार की राजस्थान और गुजरात में प्रॉपर्टी है. पुलिस इस प्रॉपर्टी को कुर्क करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इस मामले में कोर्ट की इजाजत ली जाएगी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक गांव में मणिलाल के पिता के नाम से एक मकान है और अहमदाबाद में उसके नाम से ही एक फ्लैट है.

Advertisement

हाल ही में प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में एक टीम राजस्थान गई थी. वहां जाकर पुलिस ने मणिलाल पाटीदार के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की थी.

यूपीः भगोड़ा IPS मणिलाल पाटीदार पर बढ़ी इनामी राशि, गिरफ्तारी पर एक लाख इनाम

क्या है पूरा मामला?
मणिलाल पाटीदार महोबा के एसपी थे. महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के रहने वाले क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को 8 सितंबर 2020 के दिन संदिग्ध हालत में गोली लग गई थी. इंद्रकांत ने इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में 13 सितंबर को दम तोड़ दिया था. इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई रविकांत ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

रविकांत ने मणिलाल पाटीदार पर आरोप लगाया था कि मणिलाल उनके भाई से हर महीने 6 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो मणिलाल ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. 

Advertisement

इस मामले में मणिलाल पाटीदार अब तक फरार चल रहा है. इसी महीने उसके ऊपर इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »