नेशनल कॉन्फ्रेंस के त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है. जम्मू कश्मीर से पकड़े गए वांछित का नाम हरमीत सिंह बताया जा रहा है.

Advertisement
त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में एक आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST
  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार
  • हरमीत सिंह है पकड़े गए आरोपी का नाम

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) त्रिलोचन सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है. जम्मू कश्मीर से पकड़े गए वांछित का नाम हरमीत सिंह बताया जा रहा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम हरमीत सिंह को जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली आ रही है. बताया जाता है कि हरमीत सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जम्मू कश्मीर के सांबा के एक गांव से पकड़ा. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में काफी समय से तलाश थी.

हरमीत के जम्मू कश्मीर में होने की जानकारी के आधार पर स्पेशल सेल ने उसे छापेमारी कर पकड़ लिया. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले हफ्ते जम्मू से एक युवक को भी गिरफ्तार किया था.

इस युवक को त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का कबूलनामा इंटरनेट पर पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इंटरनेट पर त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का कबूलनामा वायरल हो गया था.

Advertisement

अभी चंद रोज पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने 15 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने वजीर हत्याकांड में ही राजू गंजा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »