दो मर्डर, 200 सीसीटीवी और तीन कातिल... 17 दिनों में ऐसे खुला फार्महाउस में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का राज

पश्चिम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) टी सेंथिलकुमार ने पीटीआई को बताया कि उचिमेदु मेगरैयान गार्डन निवासी 72 वर्षीय रामासामी और उनकी पत्नी 63 वर्षीय बगियाम शिवगिरी पुलिस थाना क्षेत्र में अपने फार्महाउस में रह रहे थे. लेकिन 2 मई को वे दोनों मृत पाए गए थे.

Advertisement
दोनों की लाशें पुलिस ने फार्म हाउस से बरामद की थीं (फोटो- ChatGPT) दोनों की लाशें पुलिस ने फार्म हाउस से बरामद की थीं (फोटो- ChatGPT)

aajtak.in

  • इरोड,
  • 19 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

Erode Double Murder Disclosure: तमिलनाडु के इरोड जिले में पुलिस ने आखिरकार 17 दिनों बाद एक वृद्ध दम्पति की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस सिलसिले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस डबल मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

पश्चिम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) टी सेंथिलकुमार ने पीटीआई को बताया कि उचिमेदु मेगरैयान गार्डन निवासी 72 वर्षीय रामासामी और उनकी पत्नी 63 वर्षीय बगियाम शिवगिरी पुलिस थाना क्षेत्र में अपने फार्महाउस में रह रहे थे. लेकिन 2 मई को वे दोनों मृत पाए गए थे.

Advertisement

आईजी के मुताबिक, करीब 20 किलोमीटर दूर एक अलग गांव में रहने वाले उनके बेटे कविशंकर ने 1 मई को अपने माता-पिता को फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन कॉल का जवाब नहीं मिला. इस बात से हैरान होकर, उसने पड़ोसी खेतों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन किया और उनसे अपने माता-पिता के पास जाकर हाल चाल लेने के लिए कहा.

आईजी टी सेंथिलकुमार ने आगे बताया कि जब उनके रिश्तेदार ने 2 मई को उनके फार्महाउस पर जाकर देखा तो वहां दम्पति को कई चोटों के साथ मृत पाया और उन दोनों की लाशें फार्महाउस में सड़ रही थीं. बाद में पता चला कि फार्महाउस से सोने के आभूषण भी गायब थे.

पुलिस महानिरीक्षक (IG) ने आगे बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले को सुलझाने के लिए दस से अधिक पुलिस टीमें गठित की गईं. उनमें से एक टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के बाद तीन हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया.

Advertisement

IG के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की शिनाख्त इरोड जिले के अराचलूर इलाके मं रहने वाले 48 वर्षीय आचियप्पन, 52 वर्षीय मादेश्वरन और 54 वर्षीय रमेश के तौर पर हुई है. 

आईजी सेंथिलकुमार ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बुजुर्ग दंपति की हत्या की थी और 10 सोने के आभूषण चुराए थे. आभूषण अराचलूर के एक जौहरी ज्ञानसेकरन को दिए थे, जिसने उन्हें पिघलाकर धातु को अपने पास रख लिया था.

आईजी ने बताया कि ज्ञानसेकरन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पहले तीन संदिग्धों ने एक अन्य मामले में तीन अन्य व्यक्तियों की हत्या करने की बात भी कबूल की है. 

जिन लोगों को इन कातिलों ने पहले मारा था, उनकी शिनाख्त 78 वर्षीय देविसिगमनी, उनकी पत्नी 74 वर्षीय अलमथल और उनके बेटे सेंथिलकुमार, उम्र 44 वर्ष के तौर पर की गई है. वे सभी तिरुपुर जिले के सेमलाईगौंडन पलायम के निवासी थे. इन बदमाशों ने उनसे साढ़े पांच तोले सोने के आभूषण लूटे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »