सुशांत केसः वकील विकास सिंह बोले, AIIMS ने की लापरवाही, रिपोर्ट नहीं मिली तो जाएंगे कोर्ट

सुशांत सिंह केस में वकील विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई ने अब तक हमें रिपोर्ट नहीं दी है. पहले डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत के शव को फोटो देखकर कहा था कि 200 फीसदी स्ट्रेंगुलेशन है. और यह खुदकुशी नहीं है. इतने बड़े स्तर के विशेषज्ञ को उस समय लूज टॉक नहीं करनी चाहिए थी.

Advertisement
सुशांत सिंह के मौत के कारण की गुत्थी अभी भी अनसुलझी (फाइल-पीटीआई) सुशांत सिंह के मौत के कारण की गुत्थी अभी भी अनसुलझी (फाइल-पीटीआई)

संजय शर्मा / ऐश्वर्या पालीवाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST
  • विकास सिंह- AIIMS का लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना काम
  • 'सुधीर गुप्ता पर भी हो कार्रवाई, खुदकुशी पर नहीं दे सकते जवाब'
  • 'सीबीआई हमारी चिट्ठी पर एक्शन नहीं लेगी तो हम कोर्ट भी जाएंगे'

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सीबीआई द्वारा गठित एम्स के पैनल की ओर से खुदकुशी करार दिए जाने को लेकर अभिनेता के परिजन और उनके वकील विकास सिंह ने बुधवार को कहा कि एम्स की टीम अपना आदर्श दायित्व निभाने में चूक गई. उसने लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना काम किया है. मीडिया में रिपोर्ट लीक करना भी गलत है. अगर हमारे अनुरोध पर सीबीआई जवाब नहीं देती तो हम कोर्ट जाएंगे.

Advertisement

वकील विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई ने अब तक हमें रिपोर्ट नहीं दी है. पहले डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत के शव को फोटो देखकर कहा था कि 200 फीसदी स्ट्रेंगुलेशन है और यह खुदकुशी नहीं है. इतने बड़े स्तर के विशेषज्ञ को उस समय लूज टॉक नहीं करनी चाहिए थी.

उन्होंने कहा कि सुसाइड ना करने और करने की बात एम्स को अपनी रिपोर्ट में नहीं कहनी चाहिए थी. रिपोर्ट में फ्रैक्चर के बारे में कुछ नहीं कहा गया है. साइट पर एम्स की टीम को जाने की क्या जरूरत थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में सीबीआई को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें दोबारा फॉरेंसिक टीम गठन की मांग की गई है. 

मीडिया में रिपोर्ट लीक करना गलतः वकील 

एम्स पर अपने काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विकास सिंह ने कहा कि एम्स की टीम अपना आदर्श दायित्व निभाने में चूक गई. उसने लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि ये एमसीआई की आदर्श आचार संहिता के भी खिलाफ है. मीडिया में रिपोर्ट लीक करना भी गलत है. उन्होंने कहा कि अगर हमें रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया गया तो हम कोर्ट जाएंगे.

Advertisement

सीबीआई को लिखे अपने पत्र के बारे में विकास सिंह ने कहा कि अगर सीबीआई हमारी चिट्ठी पर एक्शन नहीं लेगी तो हम फेयर जांच की मांग के साथ नई टीम के लिए कोर्ट भी जाएंगे और यह हमारा कानूनी अधिकार है. उन्होंने कहा कि सुधीर गुप्ता के कंडक्ट के खिलाफ सीबीआई और एमसीआई भी जांच करे. कार्रवाई करे. वह खुदकुशी पर नहीं बोल सकते. 

'हम सारे कदम उठाएंगे'

विकास सिंह ने कहा कि सीबीआई को चिट्ठी लिखना पहला स्टेप है. आगे की रणनीति का हम खुलासा अभी नहीं करेंगे, लेकिन हम वो सारे भरसक कदम उठाएंगे जिससे इस मामले की तह तक पहुंचे और सच्चाई सामने आए.
 
उन्होंने कहा कि हम कभी भी इससे पीछे नहीं रहेंगे. जिस परिवार ने अपना बेटा और भाई खोया है उनके दिल से सोचिए. उनको इस रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं है क्योंकि हमारे सवालों के जवाब इस फोरेंसिक रिपोर्ट में नहीं है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »