कानपुर हॉस्टल कांड में नया मोड़, ASP बोले- मेरी बिल्डिंग नहीं, कार्रवाई करे पुलिस

कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर द्वारा लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में बुलंदशहर के एडिशनल एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का नाम आया था, क्योंकि बिल्डिंग पर उनकी नेम प्लेट लगी थी. इसके जरिए ही दावा किया जा रहा था कि बिल्डिंग एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी की है, लेकिन अब एएसपी ने दावा किया है कि उनकी कोई बिल्डिंग नहीं है.

Advertisement
हॉस्टल को लड़कियों ने खाली कर दिया हॉस्टल को लड़कियों ने खाली कर दिया

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 30 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल में स्वीपर द्वारा लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. इस बिल्डिंग पर बुलंदशहर के एडिशनल एसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी की नेम प्लेट लगी थी. इसके जरिए ही दावा किया जा रहा था कि बिल्डिंग एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी की है, लेकिन अब एएसपी ने दावा किया है कि उनकी कोई बिल्डिंग नहीं है.

Advertisement

आजतक से फोन पर बात करते हुए बुलंदशहर के एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने कहा, 'मेरी कोई बिल्डिंग कानपुर में नहीं है, इस बिल्डिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मुझे पता चला है कि सोमानी नाम के व्यापारी ने मेरी नेम प्लेट लगाई थी, कानपुर के पुलिस अधिकारियों ने मुझसे फोन करके पूछा था तो मैंने साफ कह दिया है कि मेरी कोई प्रॉपर्टी नहीं है.'

बुलंदशहर के एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने कहा, 'कानपुर में पोस्टिंग से हटने के बाद मैं दोबारा कानपुर गया ही नहीं हूं, जिसने भी मेरी नेम प्लेट लगाई है, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए, मैंने उस व्यापारी को एक बार फटकार लगाई थी, उसका नंबर और पता करके उससे पूछा था कि तुमने मेरा नेम प्लेट कैसे लगाया, पुलिस इस पर कार्रवाई करे.'

स्वीपर बना रहा था वीडियो, हॉस्टल छोड़कर भागे सभी कर्मचारी

Advertisement

स्वीपर के गिरफ्तार होते ही हॉस्टल से सभी पुरुष कर्मचारी फरार हो गए हैं. इसके बाद लड़कियों ने रातों-रात हॉस्टल खाली कर दिया और अपने घर लौट गईं. स्वीपर के खिलाफ लड़कियां जब मुकदमा लिखवा कर हॉस्टल पहुंचीं तो हॉस्टल के सभी जेन्ट्स कर्मचारी फरार हो गए. लड़कियों का कहना है कि हॉस्पिटल में पांच जेंट्स कर्मचारी हैं.

हॉस्टल में रहती थीं 55 लड़कियां

इस गर्ल्स हॉस्टल में 55 लड़कियां रहती हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही वह एफआईआर करा कर यहां वापस लौटी तो हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार मिले, न केयरटेकर है और न ही गार्ड, ऐसे में उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है. हॉस्टल के बाहर आसपास मोहल्ले के लड़कों की भीड़ लगी है. कई लड़कियां हॉस्टल छोड़कर चली गईं.

स्वीपर के मोबाइल से मिले कई वीडियो

कई लड़कियों के परिजन उन्हें लेने आये है, जो दूर जिलों से आए हैं. घर जा रही एक लड़की ने पूरी आपबीती बताई कि हॉस्टल के कर्मचारी को अश्लील वीडियो बनाते हमने रंगे हाथों पकड़ा, जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई सारे वीडियो निकले. इस हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी करने वाली लड़कियां रहती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »