पत्नी और दो बेटियों के मुंह-नाक पर प्लास्टर लगाकर किया मर्डर, फिर खुद दे दी जान... मैसूर में दिल दहला देने वाली वारदात

कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर में एक कारोबारी, उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या का मामला होने का शक है. जानिए सनसनीखेज वारदात, शुरुआती जांच और पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है (फोटो-ITG) पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है (फोटो-ITG)

सगाय राज

  • मैसूर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

कर्नाटक के मैसूर (मैसूरु) जिले के हुंसूर कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पुलिस इसे हत्या के बाद आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला मान रही है. मृतकों में एक कारोबारी, उसकी पत्नी और दो मासूम बेटियां शामिल हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 42 वर्षीय हरीश, उनकी 34 वर्षीय पत्नी निश्चिता, 12 वर्षीय बेटी निक्शा और 8 वर्षीय बेटी रक्षा के रूप में हुई है. मंगलवार को चारों के शव हुंसूर के न्यू मारुति लेआउट स्थित उनके घर से बरामद किए गए. एक साथ पूरे परिवार की मौत की खबर फैलते ही इलाके के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाने शुरू किए.

जांच अधिकारियों के अनुसार हरीश रियल एस्टेट सहित अन्य कारोबार से जुड़े हुए थे. पुलिस को उनका शव घर की पहली मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला. वहीं उनकी पत्नी और दोनों बेटियां घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थीं. शुरुआती जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को शक है कि हरीश ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हरीश की मां भी उसी घर में रहती थीं. हालांकि घटना से करीब तीन दिन पहले हरीश ने उन्हें किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया था. इस वजह से वारदात के समय वह घर में मौजूद नहीं थीं. पुलिस इस पहलू को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हरीश ने अपनी मां को पहले ही घर से क्यों भेज दिया था?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक हरीश ने कथित तौर पर पत्नी और दोनों बेटियों का दम घोंटकर उनकी हत्या की. अधिकारियों ने बताया कि तीनों के मुंह और नाक पर चिपकने वाला प्लास्टर (एडहेसिव प्लास्टर) लगा हुआ मिला, जिससे आशंका है कि उनका दम घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल, पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया है और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के पीछे आखिर क्या वजह थी. कारोबारी के पारिवारिक, आर्थिक और निजी जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियां साफ हो पाएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »