झारखंडः उग्रवादी संगठन JJMP के कब्जे से पहली बार मिले सेक्स टॉयज़, यौन शोषण की आशंका

पहली बार झारखंड में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कब्जे से सेक्स टॉयज़ बरामद हुए हैं. जिन्हें देखकर पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारी भी हैरान हैं. हालांकि अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है कि प्रतिबंधित संगठन में सेक्स टॉयज़ का क्या काम था.

Advertisement
सुरक्षा बलों ने हथियारों के साथ ही सेक्स टॉयज़ बरामद किए हैं सुरक्षा बलों ने हथियारों के साथ ही सेक्स टॉयज़ बरामद किए हैं

सत्यजीत कुमार

  • पलामू,
  • 03 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:08 AM IST
  • झारखंड में उग्रवादी संगठन के खिलाफ एक्शन
  • सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी
  • पहली बार हथियारों के साथ मिले सेक्स टॉय

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के खिलाफ एक अभियान के तहत छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. लेकिन हैरानी की बात है कि हथियारों के साथ वहां से सेक्स टॉयज़ भी बरामद हुए हैं. आशंका है कि संगठन के सदस्य इन सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल बच्चों और बड़ों का यौन शोषण करने के लिए करते थे.

Advertisement

पलामू पुलिस और CRPF की टीम ने लातेहार-पलामू की सीमा पर पनकी थाना अंतर्गत सलामदिरी गांव में गुरुवार की तड़के इस छापेमारी को अंजाम दिया. पहली बार झारखंड में प्रतिबंधित संगठन के कब्जे से सेक्स टॉयज़ बरामद हुए हैं. जिन्हें देखकर पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारी भी हैरान हैं. हालांकि अभी तक पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है कि प्रतिबंधित संगठन में सेक्स टॉयज़ का क्या काम था.

हालांकि पुलिस और सुरक्षाबलों ने इस एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है कि क्या उग्रवादी इन सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण के लिए कर रहे थे.
 
देखें: आजतक LIVE TV

दरअसल, गुरुवार की सुबह जब पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जेजेएमपी के ठिकाने पर छापेमारी की तो गोलीबारी शुरू हो गई. भयंकर मुठभेड़ के बाद चरमपंथी पस्त हो गए. भारी सुरक्षा बल देखकर चरमपंथी वहां से भाग गए. बाद में मौका-ए-वारदात से पुलिस ने एके 56 असाल्ट राइफल, पिस्टल और कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए.

Advertisement

पलामू के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में यह पहला मौका है, जब हथियारों और कैश के साथ-साथ सेक्स टॉय भी बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक कुमार ने कहा कि सेक्स टॉय की बरामदगी के बारे में पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है. उग्रवादियों ने किस उद्देश्य से सेक्स टॉय का इस्तेमाल किया, पता लगाया जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »