Delhi: इस पॉश इलाके में हुआ विदेशी लड़कियों की सेक्स सर्विस का भंडाफोड़, जॉब के बहाने लाई गईं भारत

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर के पॉश इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ में 10 विदेशी लड़कियां भी मिली हैं. देह व्यापार में शामिल लोग इन लड़कियों को भारत में नौकरी दिलाने के नाम से लाए थे. फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया था.

Advertisement
दिल्ली के मालवीय नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. (प्रतीकात्मक तस्वीर) दिल्ली के मालवीय नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
  • 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साथ में 10 लड़कियां भी मिली हैं. पकड़ में आए पांच में से 3 आरोपी विदेश के रहने वाले हैं जबकि सारी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक, उनकी टीम को किसी अज्ञात शख्स के जरिये जानकारी मिली थी कि मालवीय नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा है. इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने इस रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन इस गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी अनजान शख्स से बात नहीं करते थे और आम रैकेट की तरह इनका कोई वॉट्सएप ग्रुप भी नहीं था. इसके बाद किसी तरह पुलिस ने इस गैंग से बात की और फिर अपना एक पुलिस वाला कस्टमर बना कर  भेजा.

Advertisement

इसके बाद जैसे ही पुलिसवाले ने अंदर बात की और लड़कियां देखीं, तो उसने बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया, जिसके बाद टीम ने रेड कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा पुलिस को वहां 10 विदेशी लड़कियां भी मिलीं. सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं.

जिन पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें से एक शेर अली उज्बेकिस्तान का रहने वाला है. इसका काम नौकरी के बहाने लड़कियों को जाल में फंसा कर भारत भेजने का था. जब लड़कियां एक बार भारत आ जाती थीं, तो यहां उनको अजिजा और अहमद मिलते. ये दोनों लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेलने का काम करते थे. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »