दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में रखी लाश

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आ गई है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है. 

Advertisement
निक्की यादव हत्याकांड निक्की यादव हत्याकांड

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आ गई है. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का बताया जा रहा है. 

निक्की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. लेकिन उसका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीत में कहासुनी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक निक्की की तरफ से दो टूक कहा गया था कि अगर उसके साथी ने किसी दूसरी महिला से शादी की, तो वो उसे फंसा देगी. माना जा रहा है कि उस दबाव के बाद ही आरोपी ने निक्की को मारने की साजिश रची और फिर इस अपराध को अंजाम दिया. अभी इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है, किसी भी तरह का बयान देने से बचा जा रहा है. 

Advertisement

आरोपी ने खुद बताई पूरी कहानी

अब इस मामले में सबसे बड़ा पहला ये है कि आरोपी ने सुबह तो अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. पूछताछ के दौरान खुद आरोपी साहिल ने बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर कर दी थी, हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया.

निक्की यादव और उसका बॉयफ्रेंड

इस पूरे मामले पर एडीसी विक्रम सिंह ने बताया है कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपा दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था. जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है. पुलिस ने अपने बयान इस बात का भी खुलासा किया है कि आरोपी ने निक्की की मोबाइल केबल से गला घोटकर हत्या की थी. वहीं जिस ढाबे में निक्की के शव को रखा गया, वो भी साहिल गहलोत का ही था.

Advertisement

पुलिस ने क्या जानकारी दी है?

पुलिस के मुताबिक दोनों निक्की और साहिल एक दूसरे को कई सालों से जानते थे. आरोपी ने बताया कि जब वो SSC परीक्षा के लिए उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में जाया करता था. तब निक्की भी आकाश इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थी. दोनों सेम बस से ही सफर करते थे, ऐसे में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार में पड़ गए. 2018 में फिर दोनों लिव इन में रहने लगे, आरोपी ने इस बारे में अपने परिवार को कुछ नहीं बताया था. दोनों ने कई जगह साथ में घूमने गए थे, सबकुछ सही चल रहा था. लेकिन जब निक्की को पता चला कि साहिल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, उसकी उससे जबरदस्त लड़ाई हो गई और उसके बाद ही साहिल ने हत्या कर दी.

अब पुलिस ने भी पूरी तहकीकात करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. बकायदा एक अलग टीम का गठन किया गया था. जो खुफिया जानकारी मिली थी, उसके आधार पर पहले लड़की के शव को बरामद किया गया और फिर आरोपी को लेकर तलाश तेज की गई. साहिल को पुलिस ने दिल्ली के कैर गांव से गिरफ्तार किया, उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था, लेकिन जांच टीम ने उसे ढूंढ निकाला.

Advertisement

श्रद्धा जैसा ही है ये हत्याकांड

इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी. आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था. इतना ही नहीं आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रह रहा था, इतना ही नहीं फ्लैट में उससे मिलने उसकी और गर्लफ्रेंड भी आती थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »