नाबालिग की मौत पर CM जयराम ठाकुर ने पुलिस को दिया आदेश- आरोपी को बख्शा ना जाए

ऊना के अंब में 6 अप्रैल को नाबालिग लड़की की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने इस मामले में पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

विकास शर्मा

  • शिमला,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST
  • हत्या के समय घर पर अकेले थी लड़की
  • हत्यारे ने लड़की की गर्दन पर कई वार किए
  • CM ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 15 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसे लेकर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही मृतका के पिता को फोन करके उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया.

बता दें, 6 अप्रैल को अंब के पास वार्ड नंबर-9 में 10वीं की छात्रा को बेरहमी से मार दिया गया था. हत्यारे ने धारदार हथियार से लड़की की गर्दन पर वार किया. इसके अलावा शरीर पर कई जगह जख्म मिले.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की की मां सरकारी स्कूल में टीचर है. जब वो स्कूल से घर लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी की खून से सनी लाश घर पर पड़ी देखी. चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी. जिस समय यह घटना हुई, लड़की घर पर अकेली थी.

सीएम जयराम ने जताया दुख
FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में लोगों ने खूब हंगामा भी किया. सीएम जयराम ठाकुर ने लड़की की हत्या को लेकर दुख जताया है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के डीजीपी को निर्देश दिए. सीएम ने कहा, ''आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि कोई भी भविष्य में ऐसा कदम उठाने का साहस ना करे.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »