दिल्ली में आमिर शौकीन नाम के एक कंटेंट क्रिएटर ने त्रिपुरा के लोगों का मजाक उड़ाया तो अब दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. उसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शोकीन त्रिपुरा के एक शख्स के साथ नस्लीय भेदभाव करते दिखा. मामले में जब पुलिस ने एक्शन शुरू किया तो आरोपी अपना फोन बंद करके फरार हो गया. विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने दावा किया कि उसका वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड था.